भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया


जम्मू, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत पुंछ सेक्टर के धराती गांव में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र ‘नई मंजिल’ का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

केंद्र के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इससे युवाओं को अपनी क्षमताओं को निखारने, स्वरोजगार के अवसर तलाशने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने में मदद मिलेगी।

इस पहल के जरिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत युवा सशक्तीकरण, सामुदायिक कल्याण और स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story