जम्मू के हजूरी बाग में 70 लाख रुपये की लागत से लेन और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू के हजूरी बाग में 70 लाख रुपये की लागत से लेन और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ


जम्मू, 10 जून (हि.स.)। जम्मू पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता ने वार्ड नंबर 41 हजूरी बाग में लेन और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 70 लाख रुपये की अनुमानित लागत से किए जा रहे इस विकास कार्य का उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा लोगों को बेहतर संपर्क और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि सुव्यवस्थित नालियां और सड़कें स्वच्छता बनाए रखने तथा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

स्थानीय निवासियों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए अपनी लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि जम्मू पश्चिम क्षेत्र में कई अन्य विकास परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं और वे क्षेत्र की नागरिक समस्याओं के समाधान तथा समग्र विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में तालाब तिल्लो मंडल अध्यक्ष अनिल अंगराल, पार्षद संजय बरू, पार्षद नीलम नरगोत्रा, जतिन सेठी, अरुण दुबे, जतिंदर खजूरिया, राहुल नरगोत्रा, बुबेश शर्मा, बचन भगत, पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story