एयरवां में धान खरीद मंडी का उद्घाटन, ड्रीमलैंड पार्क रोड पर 40 लाख से मैकडमाइजेशन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
एयरवां में धान खरीद मंडी का उद्घाटन, ड्रीमलैंड पार्क रोड पर 40 लाख से मैकडमाइजेशन शुरू


कठुआ, 07 अक्टूबर (हि.स.)। विधायक डॉ. भारत भूषण ने एयरवां गांव में धान खरीद मंडी का उद्घाटन करने के साथ ड्रीमलैंड पार्क रोड पर 40 लाख रुपये की लागत से मैकडमाइजेशन कार्य शुरू करवाया। एयरवां क्षेत्र को कठुआ का राइस बाउल माना जाता है और यहां मंडी खुलना किसानों की लंबे समय से लंबित मांग थी।

विधायक ने कहा कि मंडी में समय पर धान की खरीद और भुगतान से किसानों को अपनी फसल का उचित लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी जितेंद्र खजूरिया, जिला कृषि अधिकारी राज सिंह, एफसीआई प्रबंधक विक्रांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाद में विधायक ने ड्रीमलैंड पार्क रोड के मैकडमाइजेशन कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कठुआ की अन्य सड़कों को भी चरणबद्ध तरीके से मैकडमाइज किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story