‘मेरा सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

WhatsApp Channel Join Now
‘मेरा सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर


जम्मू, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जम्मू उत्तर की ओर से फलां मंडाल स्थित एन फार्म्स में जिला स्तरीय ‘मेरा सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजयुमो जम्मू उत्तर के जिला अध्यक्ष रजत सिंह मनहास के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में 52 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक स्कूल से चयनित विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रतियोगिता में पहुंचे। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मशीन डोमाना स्थित भारती शिक्षा केंद्र हाई स्कूल ने प्रथम, डंसाल के लवली हायर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और सोहांजना की न्यू किरण अकादमी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर भाजपा जम्मू उत्तर के महासचिव भुवनेश मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष लव देवल शर्मा, प्रदेश सचिव साहिल शर्मा व पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरजीत कौर, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रजत सिंह मनहास ने कहा कि बच्चे भविष्य के भारत के निर्माता हैं और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उन्हें अपनी सोच और भविष्य के भारत की कल्पना व्यक्त करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story