दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ में भाजपा ने कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का पाठ पढ़ाया

WhatsApp Channel Join Now
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ में भाजपा ने कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का पाठ पढ़ाया


जम्मू, 04 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने भाजपा जिला अखनूर के मंडल अखनूर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा और जनसेवा के मूल मंत्र सिखाए। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही।

इस अवसर पर प्रशिक्षण अभियान संयोजक परनीश महाजन ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है, जो अनुशासन, प्रतिबद्धता, अंत्योदय के दर्शन और ‘राष्ट्र प्रथम’ सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सुनियोजित प्रशिक्षण कार्यशालाएं संगठन की रीढ़ हैं जो कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए रखती हैं।

मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह ने पार्टी संरचना, प्रभावी संचार, जनसंपर्क रणनीतियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में राजनीतिक परिपक्वता, जवाबदेही और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय के बावजूद पार्टी का वैचारिक आधार अटल और अडिग है।

जिला प्रभारी विनय गुप्ता ने अपने संबोधन में महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया की जिला से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय, समर्पण और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय, सामाजिक-आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण की जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में चेतन वांचू, अनिल भगत, जगदीश भगत, आयुष सिंह, विभिन्न शक्ति केंद्र प्रमुख विजय डोगरा, थोरू राम, राम लाल, कश्मीर सिंह, अशोक और रघुबीर सिंह सहित बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा गुरपाल सिंह, सुरेश शर्मा, विजय डोगरा और रीता वर्मा ने भी सत्र को संबोधित किया। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में सविता जमवाल, सोनिया वर्मा, रीना देवी, मोहन भगत, रमन शर्मा, मोहित शर्मा, सुरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप शर्मा और अनिल शर्मा (राजू) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story