पुरमंडल में करीब 500 कांवड़ भक्तों ने शिव मंदिर में शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 24 अगस्त (हि.स.)। जम्मू के पुरमंडल में सोमवार को करीब 500 कांवड़ भक्तों ने शिव मंदिर में शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। बाद में इन भक्तों ने देविका नदी से फिर से पवित्र जल लिया और अपने अपने इलाकों के शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए रवाना हो गए।

आरएसएस विभाग प्रचारक (कठुआ विभाग) अनुराग, आरएसएस खंड कार्यवाह अंकुश पराशर और वरिष्ठ बीजेपी नेता जय राम शर्मा ने पुरमंडल में भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि हिंदू धर्म में इस यात्रा का बहुत महत्व है। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सुबह 11:30 बजे संपन्न हुई।

यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला पुलिस सांबा ने एसडीपीओ बारी ब्राह्मणा और एसएचओ (पुरमंडल पुलिस स्टेशन) की देखरेख में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story