ऊधमपुर में पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

ऊधमपुर, 20 मार्च (हि.स.)।

जम्मू डिवीजन के ऊधमपुर जिले में पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। रौन दोमेल पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 36 बोतल अवैध शराब बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदन लाल, पुत्र स्वर्गीय कृष्ण लाल, निवासी तलपड़, ऊधमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी तलपड़ में किराने की दुकान चलाता था और इसी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और मौके से अवैध शराब जब्त कर ली। इस संबंध में ऊधमपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस अवैध धंधे में शामिल था और उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story