जम्मू संभाग की अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उधमपुर, किश्तवाड़ और सांबा का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू संभाग की अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उधमपुर, किश्तवाड़ और सांबा का शानदार प्रदर्शन


कठुआ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में ऑल एज ग्रुप लड़कों की अंतर-जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद सोमवार को अंडर-19 लड़कियों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन पूल ए और पूल बी में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पूल ए में उधमपुर ने रियासी को 2-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। किश्तवाड़ ने मेजबान कठुआ को 2-0 से मात दी। उधमपुर ने रामबन और किश्तवाड़ को भी 2-0 से हराया जबकि किश्तवाड़ ने रियासी को 2-0 से पराजित किया। कठुआ ने रामबन और रियासी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज कर वापसी की।

एक अन्य मुकाबले में रामबन ने रियासी को 2-0 से हराया। पूल बी में डोडा ने जम्मू को 2-0 से हराया जबकि सांबा ने राजौरी को 2-1 से शिकस्त दी। डोडा ने पुंछ को 2-0 से और राजौरी को भी 2-0 से पराजित किया। जम्मू ने राजौरी को 2-0 से हराया। सांबा ने पुंछ को 2-0 से मात दी। वहीं सांबा ने जम्मू को 2-1 और डोडा को भी 2-1 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में राजौरी ने पूंछ को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता युवा महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान कर रही है। आगामी सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिताब के लिए टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759562 Articles

Share this story