महिला डिग्री काॅलेज कठुआ की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी परीक्षा में जिला टॉप-10 में बनाई जगह

WhatsApp Channel Join Now
महिला डिग्री काॅलेज कठुआ की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी परीक्षा में जिला टॉप-10 में बनाई जगह


कठुआ, 14 जुलाई (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन कठुआ की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। एफवाईयूजीपी साइंस की दो मेधावी छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में जिले के टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

कॉलेज की छात्रा पलक रानी सुपिया ने भूगोल विषय में 8वां स्थान प्राप्त किया जबकि नवृति अंडोत्रा ने बॉटनी विषय में 9वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे.पी सिंह ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कॉलेज के उच्च शैक्षणिक स्तर और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story