जम्मू में डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने स्किल डेवलपमेंट विभाग की समीक्षा बैठक की

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 04 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज स्किल डेवलपमेंट विभाग की अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जम्मू के गांधी नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई जिसमें विभाग के कामकाज और ऑनलाइन एमओयू से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन एमओयू को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बैठक और विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर आने वाले समय में जमीन पर जरूर दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है। डिप्टी सीएम के मुताबिक इन प्रयासों के नतीजे आने वाले समय में सामने आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story