चडवाल में अवैध शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 27 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने चडवाल क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 क्वार्टर जेके एक्साइज व्हिस्की बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना राजबाग की टीम ने नाका जांच के दौरान छन्न दित्याल निवासी राम पाल को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 180-180 एमएल के 51 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर नंबर 105/2026 धारा 48 ए एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

