बेली चराना में नशा तस्कर लाउ गूजर का अवैध घर प्रशासन ने गिराया
Apr 18, 2026, 17:40 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।
बेली चराना क्षेत्र में नशा तस्कर लहू गुजर के अवैध घर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। नशे की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें बुलडोजर चलाकर निर्माण को गिरा दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार की जाएंगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

