इक्कजुट जम्मू ने अनुच्छेद 370 के बाद जम्मू को मिले लाभों पर उठाए सवाल
Aug 5, 2026, 15:32 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 05 अगस्त (हि.स.)।
इक्कजुट जम्मू के अध्यक्ष अजय सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता के दौरान अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू क्षेत्र को हुए लाभों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों से वादा किया गया था कि जम्मू को कश्मीर के बराबर महत्व और सुविधाएं मिलेंगी लेकिन उनके अनुसार ऐसा नहीं हुआ।
अजय सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि आज भी जम्मू पर कश्मीर और दिल्ली का प्रभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू क्षेत्र को क्या ठोस लाभ मिले हैं और विकास तथा प्रशासनिक स्तर पर किए गए वादों को पूरा किया जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

