इक्क जट्ट जम्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया भेदभाव का मुद्दा
जम्मू,, 21 फ़रवरी (हि.स.)।
इक्क जुट्ट जम्मू” संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू क्षेत्र के साथ कथित भेदभाव के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कश्मीरी राजनीतिक नेताओं द्वारा नीतिगत फैसलों और संसाधनों के बंटवारे में जम्मू की अनदेखी की जा रही है जिससे क्षेत्र के युवाओं, व्यापारियों और आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास परियोजनाओं, नौकरियों और प्रशासनिक फैसलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है ताकि जम्मू क्षेत्र के साथ न्याय हो सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और जम्मू की आवाज को समान महत्व दिया जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

