आईजीपी जम्मू ने किश्तवाड़ का दौरा किया, सुरक्षा का लिया जायजा
किश्तवाड़, 15 अक्टूबर(हि.स.)। आईजीपी जम्मू तेजिंदर सिंह ने आज किश्तवाड़ जिले का दौरा किया और एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के डीआइजी सरगुन शुक्ला भी थे।
किश्तवाड़ के एसएसपी सनी गुप्ता ने आईजीपी को सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद-रोधी तैयारियों, अलग-अलग रेंज के बीच तालमेल, अपराध रोकने के उपायों, नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
आईजीपी ने सक्रिय पुलिसिंग, पूरी तरह सतर्क रहने और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीपीओ, एसएचओ और पुलिस पोस्ट प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

