बारामूला में मिली आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

WhatsApp Channel Join Now
बारामूला में मिली आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय


बारामूला, 20 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार देर रात जिले के जनबाजपोरा इलाके में आईईडी का पता लगाया। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने बिना किसी नुकसान के इसे निष्क्रिय कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story