आईएएस अधिकारी मिंगा शेरपा ने संभाला जम्मू के नए डिप्टी कमिश्नर का कार्यभार
जम्मू,, 13 अक्टूबर (हि.स.)।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मिंगा शेरपा ने आज जम्मू के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही मिंगा शेरपा को जम्मू जिले के प्रशासनिक कामकाज, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
डिप्टी कमिश्नर के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों में जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, राजस्व प्रशासन और आम जनता से जुड़े मामलों की निगरानी शामिल होगी।
मिंगा शेरपा की नियुक्ति के साथ जम्मू जिला प्रशासन में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

