डरना मत, हम आपके साथ हैं-रविंदर रैना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर महिला जेकेएएस अधिकारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा नेता रविंदर रैना ने संबंधित जेकेिएएस अधिकारी से फोन पर बातचीत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया।

फोन पर बातचीत के दौरान रविंदर रैना ने महिला अधिकारी से कहा, ‘डरना मत, हम आपके साथ हैं।’ उनके इस बयान को आईएएस-जेकेएएस अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि एक महिला जेकेएएस अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद गहरा गया है। इस मामले को लेकर जेकेएएस अधिकारियों की ओर से नाराजगी जताई गई है और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।

इसी बीच रविंदर रैना ने फोन पर संबंधित अधिकारी से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाने और साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

हालांकि आईएएस अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच और मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की प्रक्रिया अलग विषय है। आरोपों की सत्यता जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story