पूरे जम्मू-कश्मीर में लोगों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करूंगा : सैफुल्ला मीर

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता सैफुल्ला मीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पार्टी नेतृत्व और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह सभी जिलों में लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल किए गए चार विधायकों में से एक मीर ने कहा कि वह पूरे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं हर जिले के लिए काम करने और जम्मू-कश्मीर में लोगों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करूंगा। मंत्री पद मिलने के लिए मैं अल्लाह का शुक्रगुज़ार हूँ। हम सब मिलकर पार्टी को मज़बूत करने के लिए काम करेंगे।

कैबिनेट में शामिल किए गए अन्य विधायकों में अली मोहम्मद सागर, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ़ अहमद कालू शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767477 Articles

Share this story