कठुआ में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आएं अभिभावक-डॉ. वासना शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आएं अभिभावक-डॉ. वासना शर्मा


कठुआ, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ वासना शर्मा ने जिले में 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। सभी अभिभावक सुनिश्चित करें कि पात्र बालिकाएं स्वास्थ्य संस्थानों या स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आउटरीच सत्रों में निःशुल्क टीका जरूर लगवाएं। डॉ. शर्मा ने सामूहिक प्रयास पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। “आज सुरक्षा, कल स्वस्थ भविष्य” के संदेश के साथ उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story