भलेसा ब्लॉक में मकान खतरे में, विकलांग शख्स मोहम्मद सादिक ने मदद की अपील की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 31 अगस्त (हि.स.)। भलेसा के धड़काई बी वार्ड नंबर 2 में रहने वाले विकलांग मोहम्मद सादिक (पितारू लाल हुसैन) का मकान भूस्खलन के कारण गिरने के कगार पर है। सादिक ने बताया कि वे स्वयं विकलांग हैं और उनके घर का खर्च केवल सामाजिक कल्याण विभाग से मिलने वाली 1000 रुपये की टनख्वाह और महात्मा गांधी नरेगा योजना से मिलने वाली थोड़ी आय से चलता था।

यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया था लेकिन अब यह भी गिरने लगा है। सादिक ने मीडिया के जरिए प्रशासन से गुजारिश की है कि उनकी मदद की जाए। उनका कहना है कि घर खाली करना खतरे के बावजूद मुश्किल है क्योंकि उनके पास सुरक्षित स्थान नहीं है और उनका गुजर-बसर इसी मकान में हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास राशन भी कम ही बचे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story