शोपियां में मादक पदार्थों के व्यापार पर कार्रवाई के तहत मकान जब्त

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 28 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थों और मनोरोगी पदार्थों (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक आवासीय संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।

अधिकारी ने बताया कि मकान बरबुघ इमामसाहिब निवासी मुश्ताक अहमद खंडे का था और कथित तौर पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री से प्राप्त धन से खरीदा गया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शोपियां में मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 18.88 लाख रुपये मूल्य के एक मंजिला आवासीय मकान को जब्त कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि जब्ती की प्रक्रिया विधिवत गठित पुलिस दल, कार्यकारी मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार की उपस्थिति में की गई जिसमें सभी कानूनी प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story