26 और 27 मई को जम्मू और कश्मीर में आमतौर पर गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना
श्रीनगर, 26 मई (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 और 27 मई को जम्मू और कश्मीर में आमतौर पर गर्म और शुष्क मौसम की संभावना व्यक्त की है जिसमें 27 मई की दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार
28 से 29 मई तक मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने वाला रहेगा साथ ही केंद्र शासित प्रदेश के छिटपुट से लेकर व्यापक स्थानों पर एक या दो बार बारिश, गरज के साथ बौछारें, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि 30 मई से 3 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि दोपहर के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूर्वानुमान में आगे कहा गया है कि 4 जून को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है साथ ही दोपहर के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जबकि 5 से 7 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है जिसमें शाम के समय छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने अपनी सलाह में सोमवार दोपहर और 28 और 29 मई को कुछ स्थानों पर गरज, बिजली, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने यह भी कहा कि जम्मू डिवीजन के कई स्थानों पर गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है, और 26 और 27 मई को कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

