होमगार्ड जवान 12 दिसंबर को दिल्ली में निकालेंगे महारैली, केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे अपनी मांगें

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 31 अक्टूबर (हि.स.)।

होमगार्ड जवानों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए 12 दिसंबर को दिल्ली में एक बड़ी महारैली आयोजित की जाएगी। इस महारैली को लेकर कमला शर्मा ने सभी होमगार्ड जवानों से एकजुट होकर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महारैली का मुख्य उद्देश्य होमगार्ड जवानों की समस्याओं और मांगों को केंद्र सरकार के सामने प्रमुखता से उठाना है ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंच सके।

कमला शर्मा ने कहा कि होमगार्ड जवान अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए विभिन्न परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं और मांगों पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि वे आपसी एकता दिखाते हुए 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में जरूर पहुंचें।

उन्होंने कहा कि जब सभी होमगार्ड जवान एक मंच पर एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे तभी उनकी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने उठाया जा सकेगा। कमला शर्मा ने जोर देकर कहा कि इस महारैली का मकसद होमगार्ड जवानों की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग करना है।

वहीं महारैली को लेकर होमगार्ड जवानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की जा रही है। कमला शर्मा ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन के जरिए जवानों की मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखा जा सकेगा और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story