पीएसए के तहत हिस्ट्रीशीटर बाग हुसैन गिरफ्तार, भद्रवाह जेल भेजा

WhatsApp Channel Join Now
पीएसए के तहत हिस्ट्रीशीटर बाग हुसैन गिरफ्तार, भद्रवाह जेल भेजा


कठुआ, 17 जुलाई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल भद्रवाह भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट कठुआ के आदेश पर आरोपी बाग हुसैन उर्फ बग्गा पुत्र अली निवासी हरिया चक तहसील मढ़हीन के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। 17 जुलाई को थाना राजबाग की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8(1)(।) पीएसए के तहत वारंट तामील किया। आरोपी के खिलाफ जिला पुलिस कठुआ द्वारा प्रस्तुत डोजियर के आधार पर 16 जुलाई को आदेश जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधी है। गिरफ्तारी के बाद उसे जिला जेल भद्रवाह में निरुद्ध कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story