हीरानगर एफसी ने रचा इतिहास, पहली कठुआ फुटबॉल लीग का चैंपियन बना

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर एफसी ने रचा इतिहास, पहली कठुआ फुटबॉल लीग का चैंपियन बना


हीरानगर एफसी ने रचा इतिहास, पहली कठुआ फुटबॉल लीग का चैंपियन बना


कठुआ, 21 सितंबर (हि.स.)। हीरानगर एफसी ने पहली कठुआ फुटबॉल लीग-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। जीडीसी कठुआ के स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में हीरानगर एफसी ने किक ऑफ सीनियर्स को 3-2 से हराया। हीरानगर एफसी की ओर से रोहित सिंह, अनिकेत सिंह और अतुल वर्मा ने गोल किए जबकि किक ऑफ सीनियर्स के लिए रोहित सिंह जसरोटिया और जतिंदर सिंह ने गोल दागे।

समापन समारोह में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीपीओ रंजीत ठाकुर, एसीडी गुलशन कुमार, डीआईओ गुरप्रीत सिंह, पीओ अरुण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को रचनात्मक खेल गतिविधियों से जोड़ना उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित लीग का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विजेता हीरानगर एफसी को बधाई देते हुए सभी टीमों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

प्रतियोगिता में हीरानगर एफसी को विजेता और किक ऑफ सीनियर्स को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। खिलाड़ियों को पदक भी दिए गए। ललित जामवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं प्लेयर ऑफ द मैच, रोहित सिंह को गोल्डन बूट तथा धीरज सिंह को गोल्डन ग्लव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story