हीरानगर कॉलेज में ‘क्रोशे स्टिच टू सोल्ड’ कार्यशाला, छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर कॉलेज में ‘क्रोशे स्टिच टू सोल्ड’ कार्यशाला, छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित


कठुआ, 08 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल और उन्नत भारत अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला “क्रोशे फ्रॉम स्टिच टू सोल्ड” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यशाला में भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमिता शर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन क्रोशे तकनीकों, प्रोडक्ट डिजाइनिंग और मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न स्टिचिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया और तैयार उत्पाद भी दिखाए, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिला। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों को पेशे में बदलने के लिए प्रेरित किया और ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईसी की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्रोशे के जरिए स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी हासिल की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story