आरएसपुरा में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के आरएसपुरा इलाके में जमीन विवाद को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला जमीन से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। व्यक्ति के मोबाइल टावर पर चढ़ने से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जमीन को लेकर विवाद किसके बीच चल रहा है और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा गया है या नहीं। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story