तवी रिवर फ्रंट पर अमरनाथ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 जून (हि.स.)।

जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में यात्री तत्काल पंजीकरण करवाकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पंजीकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story