कश्मीर के बड़े हिस्से में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि
Jun 22, 2026, 20:17 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 22 जून (हि.स.)। सोमवार को कश्मीर के बड़े हिस्से में भारी बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई जिससे श्रीनगर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर समेत घाटी के कई हिस्सों में दोपहर के दौरान भारी बारिश हुई जिससे दिन का तापमान कई डिग्री गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और अनंतनाग जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण पुराने श्रीनगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे कुछ इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी अभियान शुरू कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

