जम्मू में प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों और जम्मू स्टेट मूवमेंट के बीच जोरदार हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू 04 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जम्मू में प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों और जम्मू स्टेट मूवमेंट के बीच जोरदार हंगामा हो गया। बवाल बढ़ता देख मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में खिड़कियों को लेकर कुछ दिन पहल एक लिस्ट जारी हुई थी। इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों के नाम न आने के कारण रोष के चलते कई खिलाड़ी महाराजा हरि सिंह स्टैचू के नीचे धरने पर बैठे हुए थे।

आज जम्मू स्टेट मूवमेंट प्रदर्शन करने जब वहां पहुंचा तो उन्होंने जम्मू को अलग स्टेट बनाने का नारा लगा दिया। इसके बाद खिलाड़ियों और जम्मू मूवमेंट के बीच में काफी ज्यादा नोकझोंक और बवाल देखने को मिला। वहीं मौके पर जम्मू पुलिस पहुंची और इन दोनों गुटों को शांत करवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story