राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान, डीसी कठुआ ने बढ़ाया हौसला

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान, डीसी कठुआ ने बढ़ाया हौसला


कठुआ, 23 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने गुरूवार को डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता आकलन प्रमाणन हासिल करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने टीमों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीएमओ कठुआ डॉ. विजय रैना ने बताया कि जिले को अब तक 20 प्रमाणन प्राप्त हो चुके हैं जबकि अगले माह 8 और प्रमाणन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर बन्नू चक, टारड़ा और जंडोर हुक्मी के ब्लॉक टीमों/बीएमओ, एमएलएचपी, स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उपायुक्त ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले असेसरों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

उपायुक्त ने पीएचसी खरोटे के उद्घाटन की तैयारियों में जुटे कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story