जीडीसी मढ़हीन में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम-योग सत्र व मेडिकल कैंप आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम-योग सत्र व मेडिकल कैंप आयोजित


कठुआ, 17 अक्टूबर (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़हीन में आईक्यूएसी के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ, सीएएसएचध्शी-बॉक्स तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की ओर से छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, योग सत्र और निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. नम्रता रैना (एमडी मेडिसिन) और डॉ. अंजलि कौशल ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

योग सत्र में तनाव कम करने, मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर जोर दिया गया। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी पूछे। कार्यक्रम का समन्वय आईक्यूएसी के संयोजक प्रो. अनूप शर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ एवं स्वास्थ्य समिति की संयोजक डॉ. मुनीषा देवी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण देव सिंह, रोशन शर्मा, डॉ. शल्लू रानी, प्रो. मनु सैनी, डॉ. रीमी, प्रो. सुमन और प्रो. दीक्षा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story