देश में नफरत भरे भाषणों पर लोगों की चुप्पी समाज को बांटने वालों को और बढ़ावा देती है-महबूबा मुफ्ती

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 20 जून (हि.स.)। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि देश में नफरत भरे भाषणों पर लोगों की चुप्पी समाज को बांटने वालों को और बढ़ावा देती है।

महबूबा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के तथाकथित विकसित भारत का यही हाल है जहां नफरत भरे भाषण इतने सामान्य हो गए हैं कि मुस्लिम अजन्मे बच्चों को भी धमकाया जा रहा है। घर और मस्जिदें बेखौफ होकर गिराई जा रही हैं जबकि मुस्लिम, ईसाई, दलित और आदिवासी समुदायों को लगातार हाशिए पर धकेला जा रहा है। इस तरह की बयानबाजी पर चुप्पी साधने से समाज को बांटने वालों को और बढ़ावा मिलता है।

वह हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा मुस्लिम महिलाओं और अजन्मे बच्चों को निशाना बनाकर दिए गए नफरत भरे भाषण का जिक्र कर रही थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story