जम्मू में धारदार हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने गुरुवार को जम्मू जिले के आरएस पुरा इलाके में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से धारदार हथियार बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस दल ने जम्मू के चक मोहम्मद यार निवासी दविंदर कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसके पास से धारदार हथियार बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों में 13 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस ने कुमार के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story