हंदवाड़ा के मगाम में ऑल्टो कार की बाइक से टक्कर, दो की मौत, चार घायल

WhatsApp Channel Join Now

हंदवाड़ा, 11 अक्टूबर (हि.स.)।

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके के मगाम में नीलीपोरा के पास रविवार को एक ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि हंदवाड़ा के मगाम में जेके05ए-8562 नंबर की ऑल्टो कार और जेके09ई-8313 नंबर की मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान तुरंत नहीं हो पाई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story