हमीद चौधरी सेंट्रल जोन यूथ नेकां के अध्यक्ष नामित, रोहित डोगरा समेत चार उपाध्यक्ष, सुमित सिंह जम्वाल व बलबीर सिंह सचिव बने

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 14 अगस्त (हि.स.)। जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता की मंजूरी के बाद यूथ नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष सरदार तेजिंदर पाल सिंह अमन ने सेंट्रल जोन कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। हमीद चौधरी को सेंट्रल जोन यूथ नेकां का अध्यक्ष नामित किया गया है। रोहित डोगरा, यासिर अहसन, दीपक खजूरिया और आमिर अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुमित सिंह जम्वाल और बलबीर सिंह को सचिव तथा बिलाल मलिक को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजीत कुमार, रघुबीर भगत, मुदित सेठ और करनजीत सिंह को संयुक्त सचिव जबकि अभि जम्वाल, अमित लडगोत्रा, साबर चौधरी और सुमित बराड़ को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।

रतन लाल गुप्ता ने नवनियुक्त सेंट्रल जोन कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यूथ नेकां की नई टीम संबंधित जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेगी। उन्होंने पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया। सरदार तेजिंदर पाल सिंह अमन ने कहा कि नई टीम युवाओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को लेकर भी लोगों के बीच जागरूकता पैदा करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story