शांग्रिला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरुपर्व

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 23 नवंबर (हि.स.)। शांग्रिला पब्लिक स्कूल में गुरुपर्व के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिख विद्यार्थियों ने अरदास, शबद गायन एवं जपुजी साहिब का पाठ किया गया।

इस अवसर पर दस सिख गुरुओं, पंज प्यारों एवं चार साहिबजादों के जीवन, शिक्षाओं और महान शहादत को याद किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए गुरुओं के त्याग, तपस्या, साहस और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सिख गुरुओं के आदर्शों, मानवता, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देना था।

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास एवं महान परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782121 Articles

Share this story