नगरी परोल में 40 लाख की लागत से बनेगा गुरु नाभा दास सामुदायिक भवन

WhatsApp Channel Join Now
नगरी परोल में 40 लाख की लागत से बनेगा गुरु नाभा दास सामुदायिक भवन


नगरी परोल में 40 लाख की लागत से बनेगा गुरु नाभा दास सामुदायिक भवन


कठुआ, 06 सितंबर (हि.स.)। कठुआ विधानसभा क्षेत्र के नगरी परोल में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक डॉ. भारत भूषण ने रविवार को 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस सामुदायिक भवन को गोस्वामी गुरु नाभा दास जी महाराज को समर्पित किया जाएगा।

विधायक डॉ. भारत भूषण ने बताया कि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल तथा प्रथम तल पर दो कमरों का आवास बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरी परोल के लोगों की यह लंबे समय से लंबित मांग थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व नौकरशाह एवं क्षेत्र के निवासी आर.एल. भारती आईएफएस सेवानिवृत्त बेंगलुरु कर्नाटक से वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण की पहल के लिए विधायक डॉ. भारत भूषण की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन विशेषकर जरूरतमंद वर्ग के साथ-साथ आम जनता के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर जिला मशरूम विकास अधिकारी कठुआ अशोक कुमार सरमाल, बीडीओ नगरी परोल प्रदीप सिंह, पंजाब चंद, पूर्व अंडर सेक्रेटरी कुलभूषण कुमार, पूर्व नगर समिति अध्यक्ष नगरी परोल, बोध राज देओल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बोध पाल, डॉ. गुंडीप कुमार, डॉ. नरदेव सिंह, सतपाल भंडारी, कैप्टन पवन, जी.डी. मन्याल, जोध सिंह सैनी, शोभा गुप्ता, पवन कुमार पप्पू और भीम सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास जी महाराज मंदिर कमेटी नागरी परोल के सदस्य नार सिंह, मुकेश कुमार, बलविंदर कुमार, हिम्मत कुमार, मोहित भारती, संतोक राज और सतपाल सहित महिला श्रद्धालु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। मंडल अध्यक्ष रवि अंडोत्रा और कमेटी सदस्यों ने भी सामुदायिक भवन के निर्माण पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story