गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 16 नवंबर (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर में कई स्थानों पर रात का तापमान औसत से नीचे रहा। गुलमर्ग और पहलगाम में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम था, जबकि पहलगाम में मौसमी औसत से 2.3 डिग्री कम रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम यानी 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान मौसमी औसत से थोड़ा अधिक यानी 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

काज़ीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कुपवारा में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भदरवाह में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से 1.6 डिग्री कम था। बनिहाल, बटोत और कटरा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 डिग्री, 7 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 16 से 21 नवंबर तक जम्मू और कश्मीर में सामान्यतः शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें 20 और 21 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि 22 से 26 नवंबर तक भी मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story