जम्मू में हॉस्टल आवंटन को लेकर गुज्जर-बक्करवाल छात्रों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू के गांधी नगर स्थित ट्राइबल अफेयर्स ऑफिस के बाहर गुज्जर-बक्करवाल स्टूडेंट्स एलायंस के छात्रों ने हॉस्टल आवंटन में अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में रहने के लिए पात्र छात्रों को कमरे उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं जबकि कई ऐसे छात्रों को कमरे आवंटित किए जा रहे हैं जिन्होंने वर्षों पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग अपनी मनमर्जी से हॉस्टल आवंटन कर रहा है। इसी के विरोध में छात्रों ने ट्राइबल अफेयर्स ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कार्यालय बंद हो चुका था। छात्रों ने मांग की कि हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और सभी पात्र छात्रों को जल्द से जल्द कमरे उपलब्ध करवाए जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story