भाजपा में बढ़ती आस्था स्पष्ट है क्योंकि प्रतिष्ठित हस्तियां लगातार पार्टी में शामिल हो रही हैं: बलदेव बिल्लवारिया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 19 जनवरी (हि.स.)।

डॉ. सादिया तबस्सुम, वसीम आफताब, मुजीब और भटिंडी क्षेत्र के कई अन्य प्रमुख सामाजिक व्यक्तित्व अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

नए सदस्यों का जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव बलदेव सिंह बिल्लवारिया ने भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा, वीडीजी सेल के सह-संयोजक रमेश कटोच, वरिष्ठ नेता हारून चौधरी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया।

हारून चौधरी ने पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया को सुगम बनाया।

सभा को संबोधित करते हुए बलदेव सिंह बिल्लवारिया ने कहा कि डॉ. सादिया तबस्सुम और उनके साथियों का भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में जनता की बढ़ती आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है जो राष्ट्रवाद, विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी शासन के लिए दृढ़ता से खड़ी है।

बिलवारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर ने अभूतपूर्व विकास और बेहतर सुरक्षा देखी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story