समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए युवाओं की अधिक भागीदारी और खेल गतिविधियां जरूरी: डीजीपी प्रभात

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 29 अक्टूबर हि.स.)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने गुरुवार को एक सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए युवाओं की अधिक भागीदारी और खेल गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। श्रीनगर में 'पेडल थ्रू पैराडाइज 2026' के समापन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस क्षेत्र की समग्र भलाई और प्रगति के लिए खेलों में युवाओं की अधिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी, ज्यादा से ज्यादा खेल गतिविधियां एक सुरक्षित और सबसे महत्वपूर्ण बात एक बहुत ही स्वस्थ, उत्साहजनक और समृद्ध जम्मू- कश्मीर।

यह साइकिलिंग कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य खेलों में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और फिटनेस तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768667 Articles

Share this story