भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा जम्मू, प्रदेश विश्वकर्मा सभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में भगवान विश्वकर्मा के जयकारों के बीच प्रदेश विश्वकर्मा सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

प्रदेश विश्वकर्मा सभा की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश देना रहा।

भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्पकला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। विशेष रूप से कारीगर, शिल्पकार और निर्माण कार्यों से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं।

इस आयोजन के जरिए समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरा वातावरण भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770394 Articles

Share this story