गढ़ी ज्यौड़ियां में विराट श्री महाविष्णु यज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 14 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के गढ़ी ज्यौड़ियां में 14 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले विराट श्री महाविष्णु यज्ञ का आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महंत केशव दास जी महाराज के सान्निध्य में निकाली गई कलश यात्रा यज्ञशाला से शुरू होकर ज्यौड़ियां बाजार से गुजरी और वापस यज्ञशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा में हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री विष्णु की पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से 22 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776849 Articles

Share this story