कठुआ में बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम


कठुआ, 08 अक्टूबर (हि.स.)। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में गुरुवार को जम्मू संभाग के अंतर-जिला डिविजन स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से अंडर-17 सहित सभी आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में डीसी कठुआ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मुख्य योजना अधिकारी रंजीत सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन अंडर-17 लड़कों के मुकाबले खेले गए। पूल-ए में सांबा ने डोडा, जम्मू ने राजौरी, उधमपुर ने रामबन, किश्तवाड़ ने रियासी तथा कठुआ ने रामबन को 2-0 से हराया। वहीं पूल-बी में कठुआ ने किश्तवाड़ को 2-1, राजौरी ने डोडा को 2-0 और जम्मू ने पुंछ व डोडा को 2-0 से शिकस्त दी। इस मौके पर अधिकारियों ने युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story