20 वर्षों से वेतन नहीं बढ़ाने का आरोप, ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

ग्रामीण बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से बैंक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन पिछले करीब 20 वर्षों से उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पुराने वेतन पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अपनी मांग संबंधित अधिकारियों के सामने रखने के बावजूद अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में उचित बढ़ोतरी की जाए और उनकी अन्य लंबित मांगों पर भी जल्द निर्णय लिया जाए। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर राहत देने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story