रिफॉर्म उत्सव के तहत कठुआ की सभी पंचायतों में होंगी ग्राम सभाएं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर

WhatsApp Channel Join Now
रिफॉर्म उत्सव के तहत कठुआ की सभी पंचायतों में होंगी ग्राम सभाएं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर


कठुआ, 10 अक्टूबर (हि.स.)। रिफॉर्म उत्सव 2026 के तहत कठुआ जिले की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर लोगों को सरकारी सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से जिले की सभी पंचायतों को इस अभियान के दायरे में लाने की योजना बनाई है।

शनिवार को ब्लॉक बनी के अस्सो, नगरोटा गुजरू के अगलीधार, कठुआ के बडाला, बरनोटी के बरवाल ईस्ट व वेस्ट, मढ़हीन के बोबिया, हीरानगर के भायिया और कीड़ियां गंडियाल के बसंतपुर में ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। बैठकों में अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया और प्रशासनिक सुधारों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे गए ताकि पंचायतों की जरूरतों के अनुसार विकास प्राथमिकताएं तय की जा सकें। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने के साथ पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story