सरकार ने भदरवाह हाई स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए एक जांच अधिकारी किया नियुक्त
Nov 19, 2026, 20:42 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 19 नवंबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग (डोडा/रामबन/किश्तवार रेंज) के संयुक्त निदेशक मोहम्मद अशफाक को मोहम्मद अनीस अहमद के खिलाफ विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। मोहम्मद अनीस अहमद पूर्व प्रधानाध्यापक थे जो भदरवाह (एचएसएस) बी) के प्रिंसिपल हैं और वर्तमान में डोडा में डीईपीओ के पद पर तैनात हैं।
आदेश के अनुसार जांच अधिकारी को आदेश जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर प्रत्येक आरोप पर विस्तृत रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

