हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता पहुंचे विधायक राजीव जसरोटिया के निवास, स्व. ठाकुर रणजीत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता पहुंचे विधायक राजीव जसरोटिया के निवास, स्व. ठाकुर रणजीत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


कठुआ, 21 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विधायक राजीव जसरोटिया के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय ठाकुर रणजीत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने स्व. ठाकुर रणजीत सिंह के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधायक राजीव जसरोटिया ने राज्यपाल के उनके निवास पर पहुंचने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया। राज्यपाल की इस संवेदनशील पहल को शोकाकुल परिवार के प्रति आत्मीयता और सम्मान के रूप में देखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story